आलिया भट्ट की गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने, नीतू कपूर व करिश्मा कपूर हुईं शामिल
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की बुधवार को गोद भराई हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस समारोह में आलिया के पति रणबीर कपूर की मां व ऐक्ट्रेस नीतू कपूर, उनकी बहनें रिद्धिमा कपूर साहनी और करिश्मा कपूर समेत कई लोग शामिल हुए। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "होने वालीं मां।"