आलिया भट्ट की मिमिक्री से वायरल हुईं आर्टिस्ट चांदनी ने खरीदा अक्षय कुमार का फ्लैट
अभिनेत्री आलिया भट्ट की मिमिक्री कर वायरल हुईं मिमिक्री आर्टिस्ट चांदनी ने अंधेरी (मुंबई) में अभिनेता अक्षय कुमार का फ्लैट खरीदा है। चांदनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर बताया, "25 साल से कम उम्र में मकान खरीद लिया...मैं ईएमआई अदा कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "मैं सोच रही हूं कि आज ही एक गद्दा डालकर सो जाऊं।"