आलिया भट्ट, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन को मिला नैशनल अवॉर्ड, तस्वीरें आईं सामने
दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ऐक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अभिनेता अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा: द राइज़-पार्ट 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।