आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राज़दान का हुआ निधन, अभिनेत्री ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राज़दान का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने नाना के 92वें जन्मदिन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे नाना, मेरे हीरो। 93 साल की उम्र तक गोल्फ खेला, काम किया, वॉयलिन बजाया, अपनी नातिन के साथ खेले। अपने अंतिम क्षण तक उन्होंने अपना जीवन जिया।"