आलिया भट्ट डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग का आउटफिट पहनकर मेट गाला 2023 में करेंगी डेब्यू: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल आयोजित होने वाले फैशन इवेंट मेट गाला में डेब्यू करने जा रही हैं। बतौर रिपोर्ट्स, आलिया इवेंट में फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग का आउफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरेंगी। गौरतलब है, फैशन इवेंट मेट गाला 1 मई 2023 को न्यूयॉर्क (अमेरिका) के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा।