आलिया भट्ट मेरी प्रेरणा हैं, जैसा सिनेमा वह करती हैं उस पर सभी को गर्व है: जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई वजह बताने की ज़रूरत है। जैसे उन्होंने खुद को साबित किया है...वह (आलिया) देश की हर लड़की को प्रेरित करती हैं।" बकौल जान्हवी, आलिया जिस तरह का सिनेमा करती हैं उस पर सभी को गर्व महसूस होता है।