आलोचनाओं के बाद वॉर्नर के शतक पर उनकी पत्नी ने शेयर किया चुप रहने के संकेत वाला इमोजी
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर के शतक जड़ने के बाद 'X' पर चुप रहने के संकेत वाला इमोजी शेयर किया है। गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल जॉनसन ने वॉर्नर की फेयरवेल सीरीज़ से पहले उनकी आलोचना की थी। वॉर्नर ने भी 'होठों पर उंगली' रखकर शतक का जश्न मनाया था।