आवाज़ दिलों में ज़िंदा रहेगी: आशा भोसले के निधन पर कोहली; अनुष्का ने कहा- विरासत साथ रहेगी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कोहली ने कहा, "ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें...आपकी आवाज़ ने...दिलों को छुआ है और वह हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेगी।" वहीं, ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "उनकी विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी।"