आवारा कुत्तों के लिए BMC की विशेष टीकाकरण मुहिम, रेबीजमुक्त मुंबई की ओर कदम
मुंबई में आवारा कुत्तों को रेबीज से बचाने के लिए BMC ने 1 सितंबर 2025 से 15 मार्च 2026 तक विशेष टीकाकरण मुहिम शुरू की है। यूथ ऑर्गनाइजेशन इन डिफेंस ऑफ एनिमल्स, उत्कर्ष ग्लोबल और यूनिवर्सल एनिमल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से चल रही इस मुहिम का मकसद पशु कल्याण करना और 'रेबीजमुक्त मुंबई' बनाना है।