आवारा पशुओं के कारण रुका दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का काफिला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला बुधवार को हैदरपुर फ्लाईओवर पर आवारा पशुओं के चलते रुक गया। मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरकर संबंधित अधिकारियों को आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने का निर्देश दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्यमंत्री गायों के झुंड के बीच खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।