आवास पर कैश का ढेर मिलने के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा से वापस लिए गए न्यायिक कार्य
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को जस्टिस यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से न्यायिक कर्तव्यों से हटा दिया। उनके घर में आग लगने के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम को स्टोररूम में कथित तौर पर जलता हुआ कैश का ढेर मिला था। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।