'आवारा कुत्ते और महागठबंधन के नेताओं का आना मना है': बेतिया में टीचर्स ने घर पर लगाए पोस्टर

बेतिया (बिहार) में राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों द्वारा उनके घरों के बाहर लगाए गए पोस्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इन पोस्टरों में लिखा है, "सावधान यह नियोजित शिक्षक का घर है...यहां आवारा कुत्ते और महागठबंधन के धोखेबाज़ नेताओं का प्रवेश वर्जित है। गुस्ताखी करने पर दुर्गति हो सकती है।"

Load More