आवारा कुत्तों की तुलना में इंसानों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए: हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों के चलते संभावित खतरे को लेकर कहा है कि आवारा कुत्तों की तुलना में मानव जीवन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बकौल कोर्ट, बच्चे इनके डर से अकेले स्कूल जाने से डरते हैं। कोर्ट ने केंद्र-राज्य सरकार से आवारा कुत्तों को 'पालने' के इच्छुक लोगों को लाइसेंस देने के लिए दिशानिर्देश/कानून बनाने का सुझाव दिया है।