आवारा कुत्तों ने गुजरात में 2 वर्षीय बच्ची को 60 जगह काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
सूरत (गुजरात) में रविवार को 2-वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों ने काट लिया जिसकी सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। डॉ. केतन नाइक ने बताया कि उसके शरीर पर 60 घाव थे। बच्ची पर कुत्तों ने एक कंस्ट्रक्शन की साइट पर हमला किया जहां उसके पिता मज़दूरी करते हैं व परिवार के साथ रहते हैं।