आवारा पशुओं की नसबंदी के लिए टीका जल्द ही पेश किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने कहा है कि आवारा पशुओं की आबादी को नियंत्रित करने के लिए उनकी नसबंदी का एक टीका विकसित किया गया है और जल्द ही इसे पेश किया जाएगा। रूपाला ने कहा, "आवारा पशुओं के खतरे से निपटने के लिए यह टीका तैयार किया गया और इसको सभी मंज़ूरी मिल चुकी हैं।"