‘आवारा पशुओं की समस्या’ पर सरकार गंभीर नहीं: कुत्तों के हमले के बाद देसाई के निधन पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आवारा कुत्तों के हमले के बाद वाघ बकरी के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई के निधन पर शोक जताया है। अखिलेश ने ट्वीट किया, "यह दुर्घटना इन अर्थों में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।" गौरतलब है, मॉर्निंग वॉक के दौरान देसाई पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था।