आवारा सांड ने यूपी में फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे शख्स पर किया हमला, मौके पर हुई मौत
पुलिस के अनुसार, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे राजेंद्र नामक 35-वर्षीय व्यक्ति को एक सांड ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले, नोएडा के हरौला तथा सेक्टर-39 में आवारा पशुओं के हमले में 2-लोगों की मौत हुई थी।