आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर, बार-बार आंसू पोंछते आए नज़र
दिग्गज गायिका आशा भोसले को सोमवार को अंतिम विदाई देते समय क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर रो पड़े जिसका वीडियो सामने आया है। वह अपनी पत्नी अंजलि के साथ दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे थे। गौरतलब है, आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।