दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। इस बीच उनका कथित आखिरी वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसे उनके करीबी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने 'मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पूंजी आज खो गई!' लिखकर और 'कुछ दिन पुराना' बताकर साझा किया है। वीडियो में आशा भोसले भजन गाती नजर आ रही हैं।