आशा है लोग अहोम के बारे में जानेंगे: 'मोइदम' के यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज़ में शामिल होने पर पीएम
असम में अहोम वंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ टीलेनुमा संरचना में दफनाने की व्यवस्था 'मोइदम' के यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह भारत के लिए खुशी और गर्व की बात है...मुझे आशा है कि अधिक-से-अधिक लोग महान अहोम शासन के बारे में जानेंगे।"