आशा करता हूं कि आपको काम से कुछ फुर्सत मिले: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम मोदी जी!!! आपका दिन आनंदमय हो...आशा करता हूं कि आपको काम से कुछ फुर्सत मिले और आप अन्य चीज़ों का भी लुत्फ उठाएं। आपको शुभकामनाएं।" गौरतलब है, पीएम मोदी का जन्म 1950 में वडनगर (गुजरात) में हुआ था।