आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा, "आशा जी ने दर्शकों का असीम प्रेम अर्जित किया...उनका सम्मान, अदम्य महिला शक्ति का सम्मान भी है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "आशा जी असाधारण फिल्म पर्सनैलिटी हैं...अपने लंबे करियर में उन्होंने दिखाया कि....बहुमुखी प्रतिभा क्या होती है।"