आशा है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं: पीएम की मां के अस्पताल में भर्ती होने पर कांग्रेस अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को तबीयत बिगड़ने पर अहमदाबाद (गुजरात) के अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, "उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आशा है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं।" कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, "मां से अनमोल कोई और नहीं। उनकी मां जल्द पूर्णतः स्वस्थ हों।"