आशा है चुनाव आयोग हर राउंड के बाद आंकड़े बताएगा: यूपी निकाय चुनावों के नतीजों से पहले अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार (आज) को आने वाले यूपी नगर निकाय चुनावों के नतीजों से पहले चुनाव आयोग को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आशा है चुनाव आयोग हर राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।" गौरतलब है, यूपी नगर निकाय चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है।