आशा है वह भविष्य में साथ में काम करें: एलेक्सा की मदद से बंदरों को डराने वाली लड़की पर महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने यूपी में घर में घुसे बंदरों को डराने के लिए एलेक्सा को भौंकने को कहने वाली 13-वर्षीय लड़की की तारीफ की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "किशोरी की तुरंत फैसला लेने की क्षमता असाधारण थी। पढ़ाई खत्म कर अगर वह कॉर्पोरेट में काम करना चाहें तो मुझे उम्मीद है...उन्हें अपने साथ काम करने को मना लेंगे।"