आशुतोष राणा ने लोकसभा चुनाव के लिए एमपी में किया मतदान, लोगों से की मतदान करने की अपील
ऐक्टर आशुतोष राणा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) सीट से मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, "आप कहीं पर भी हों अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे आप अपने भविष्य का निर्माण करेंगे।" इसके अलावा अभिनेता प्रकाश राज ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में मतदान किया।