आशुतोष शर्मा ने जड़ा टी20 में किसी भारतीय का सबसे तेज़ अर्धशतक, तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

रेलवे के बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा। 25-वर्षीय आशुतोष ने रांची में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

Load More