आसिफ अली ज़रदारी का नाम क्यों पड़ा 'मिस्टर टेन परसेंट' जिसका ज़िक्र जावेद अख्तर ने किया?
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को हड़काते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने उनके उपनाम 'मिस्टर 10 परसेंट' का ज़िक्र किया। ज़रदारी का यह नाम 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक की शुरुआत में उन आरोपों के बाद पड़ा था जिनमें कहा गया था कि वे सरकारी प्रोजेक्ट्स और बिज़नेस डील्स के बदले 10% कमीशन मांगते हैं।