आसिम मुनीर के राज में इमरान को अकल्पनीय यातनाएं दी गईं: पूर्व पाक PM की बहनें
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनें अलीमा खान और नोरीन खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के राज में इमरान को अकल्पनीय यातनाएं दी गई हैं। उन्होंने इमरान की हालत को लेकर मीडिया में चल रही मेडिकल रिपोर्ट को खारिज किया है। नोरीन ने कहा, "इमरान के साथ हो रही क्रूरता को...दुनिया देख रही है।"