आसाराम को इलाज कराने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने दी 7 दिनों की परोल
नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को 7 दिनों की परोल दे दी। इसके बाद आसाराम को इलाज के लिए पुणे (महाराष्ट्र) के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में ले जाया जाएगा। आसाराम तबीयत बिगड़ने के चलते 4 दिनों से जोधपुर एम्स में भर्ती है।