आसनसोल में भगदड़ से 3 लोगों की मौत के मामले में बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी नोएडा से अरेस्ट
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में दिसंबर-2022 में कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ से 3 लोगों की मौत के मामले में बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। तिवारी उस वक्त गिरफ्तार हुए जब वह अपनी पत्नी के साथ आगरा जा रहे थे। तिवारी की पत्नी समेत कई लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था।