आसमान के तारे दिखाएंगे हाइपरसोनिक हथियारों को दिशा, चीन ने विकसित की तकनीक
चीन ने हाइपरसोनिक हथियारों के लिए नया सेलेस्टियल नेविगेशन सिस्टम विकसित किया है। जीपीएस/सैटेलाइट सिग्नल जाम होने पर यह तारों की मदद से हथियारों को दिशा दे सकता है। ग्वांगडोंग एयरोस्पेस रिसर्च एकेडमी की अगुवाई में विकसित इस सिस्टम को विशेषज्ञों ने मंज़ूरी दे दी है। इसके स्टार सेंसर ने सामान्य परिस्थितियों में 99% से अधिक तारों के पैटर्न पहचाने।