आसमान छूती सोने की कीमतों का कमाल! लॉकर से निकले पुराने गहने, कैश कराने में जुटे लोग
'द इकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाज़ार में पुराने सोने की रिसाइकलिंग बढ़ी है। अगस्त में अब तक पुराने सोने के बदले कैश लेने का कारोबार कुल कारोबार का करीब 20% हो गया जो एक साल पहले 5% था। रिकॉर्ड सोने की कीमतों और बढ़ती महंगाई के बीच लोग घर में रखा सोना बेचकर कैश जुटा रहे हैं।