आसमान में उड़ान भरने को तैयार एक और एयरलाइन, केंद्र सरकार ने दी परिचालन की मंज़ूरी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन कंपनी शंख एयर को देश में परिचालन की मंज़ूरी दे दी है। एयरलाइन को अब आधिकारिक उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंज़ूरी लेनी होगी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह एयरलाइन भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ने की योजना बना रही है जिसमें इंटर-स्टेट और इंट्रा-स्टेट रूट शामिल होंगे।

Load More