आसाराम का जेल में महाशिवरात्रि पर डांस करने का वीडियो आया सामने

बलात्कार के मामले में जोधपुर (राजस्थान) की जेल में सज़ा काट रहे आसाराम का महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को जेल में डांस करने का एक वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि खराब सेहत का हवाला देकर आसाराम कई बार निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में अर्ज़ी दाखिल कर ज़मानत मांग चुका है।

Load More