आसिफ अली ज़रदारी बन सकते हैं पाकिस्तान के अगले राष्ट्रपति: रिपोर्ट्स
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी-पी) के नेता आसिफ अली ज़रदारी देश के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़' (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज़ शरीफ के भाई शहबाज़ शरीफ प्रधानमंत्री बन सकते हैं। गौरतलब है, आम चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने पर पीएमएल-एन और पीपीपी-पी गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हुई हैं।