आसिफ अली ज़रदारी ने पाक के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली ज़रदारी ने रविवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली। निवर्तमान राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी की जगह लेने वाले 68 वर्षीय ज़रदारी इससे पहले 2008-2013 के बीच भी पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ज़रदारी को बधाई दी है।