आसियान देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, शेयर की तस्वीर
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, "भारत-आसियान सहयोग के 30-वर्षों के...अवसर पर आसियान देशों के प्रतिनिधियों...और विदेश मंत्रियों से अच्छी बातचीत हुई।" गौरतलब है, भारत 16-17 जून को आसियान विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक की मेज़बानी कर रहा है।