आस्था ने फिर बुलाया, खिंचे चले गए हम: रामलला के दोबारा दर्शन करने की तस्वीर शेयर कर अमिताभ

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला के दर्शन किए और X पर इसकी तस्वीर शेयर की। अमिताभ ने लिखा, "आस्था ने फिर बुलाया और खिंचे चले गए हम।" इससे पहले अमिताभ 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल होने अयोध्या गए थे और रामलला के दर्शन किए थे।

Load More