आस्था व्यक्तिगत मामला है: कुरान को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग पर पाक का हाईकोर्ट
पाकिस्तान में सिंध हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें प्राथमिक से कॉलेज स्तर की शिक्षा के पाठ्यक्रम में कुरान को शामिल करने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने कहा कि 'आस्था एक व्यक्ति का व्यक्तिगत मामला है'। बकौल अदालत, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होने पर शिक्षा पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।