विशेषज्ञ ने बदलते मौसम में किन 5 सब्ज़ियों को ज़रूर खाने की दी है सलाह?
डाइट मंत्रा क्लिनिक (नोएडा) की फाउंडर और आहार विशेषज्ञ कामिनी सिन्हा ने बताया है कि बदलते मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए 5 तरह की सब्ज़ियों को ज़रूर खाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम में हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और कद्दू खाने से वायरल फ्लू से बचाव होता है व पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है।