आहत करने वाले कमेंट्स को नज़रअंदाज़ क्यों करूं: ट्रोल को 'चप्पल जैसी शक्ल' कहने पर संजना
एक ट्रोल को 'चप्पल जैसी शक्ल' कहने वालीं संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में लिखा है, "उसने (ट्रोल) तुरंत कमेंट डिलीट कर दिया...मेरे कमेंट को रिपोर्ट किया और अपनी प्रोफाइल प्राइवेट कर ली।" उन्होंने लिखा, "...मैं आहत करने वाले कमेंट्स को क्यों नज़रअंदाज़ करूं?" ट्रोल ने लिखा था, "आप उतनी भी खूबसूरत नहीं हो...(आपने) बुमराह को कैसे पटा लिया।"