आज़ादी के बाद से बिहार के धोताल बिगहा गांव में आज तक दर्ज नहीं हुई एक भी FIR
जहानाबाद (बिहार) के धोताल बिगहा गांव में आज़ादी के बाद से आज तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। किसी भी तरह का मनमुटाव होने पर ग्रामीण आपस में बैठकर मामला सुलझा लेते हैं। वहीं, इस गांव की एक और खासियत है कि यहां किसी भी घर में बकरी पालन नहीं किया जाता है।