आज़म खान ने ₹10,000 का जुर्माना भरने के लिए यूपी के कोर्ट से मांगा अतिरिक्त समय

सीतापुर (यूपी) की जेल में बंद पूर्व मंत्री व सपा नेता आज़म खान ने अपने बेटे अब्दुल्ला के दोहरे पैन कार्ड से जुड़े मामले में ₹10,000 का जुर्माना भरने के लिए रामपुर के एक कोर्ट से अतिरिक्त समय मांगा है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी के अनुसार, आज़म ने धनराशि की व्यवस्था तुरंत करने में कठिनाइयों का हवाला दिया है।

Load More