आज़मगढ़ के मुबारकपुर में हथकरघे से बनाई जाती हैं बनारसी साड़ियां
आज़मगढ़ (यूपी) के मुबारकपुर में हथकरघे से बनारसी साड़ियां बनाई जाती हैं। बनारसी साड़ी के निर्माता अमित कुमार यादव ने 'लोकल 18' को बताया कि बनारसी साड़ियों को सबसे पहले मुबारकपुर में बनाया गया था। बकौल अमित, आज़मगढ़ में मंडी नहीं थी इसीलिए पूर्वज इन साड़ियों को बेचने के लिए बनारस जाते थे जिसके चलते इनका नाम बनारसी साड़ी पड़ा।