इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर सुपर 8 के ग्रुप 2 में टॉप पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
टी20 विश्व कप-2024 के सुपर-8 मैच में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका 0.625 नेट रन-रेट के साथ ग्रुप 2 में शीर्ष पर पहुंच गया है। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 163 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 156 रन ही बना पाई।