इंग्लैंड की HMP ओकवुड जेल में खुला इन-प्रिज़न सुपरमार्केट, कैदी खरीद सकते हैं सामान
इंग्लैंड की एचएमपी ओकवुड जेल में ब्रिटेन का पहला 'इन-प्रिज़न' सुपरमार्केट खुला है जहां कैदी खरीदारी करते हैं, काम सीखते हैं और रिहाई के बाद नई शुरुआत करते हैं। इस स्टोर का नाम आइसलैंड है जिसने पिछले महीने एचएमपी ओकवुड जेल में अपनी शाखा खोली है। 'द टाइम्स' के अनुसार, इस मार्केटप्लेस में आइसलैंड के साथ-साथ कॉफी शॉप भी है।