बुधवार को UK सरकार ने 'रिकॉर्ड-स्तर पर कम बारिश और बहुत ज़्यादा तापमान' के कारण इंग्लैंड के आधे हिस्से को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया। सरकार की एनवायरनमेंट एजेंसी ने इसे 'फ्लैश ड्रॉट' बताते हुए कहा, "नदियों में पानी का स्तर कम हो गया, किसानों को समय से पहले फसल काटनी पड़ रही है...जंगल में आग का खतरा बढ़ रहा है।"