इंग्लैंड के ऑल-राउंडर मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनका यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की वाइट बॉल टीम से बाहर किए जाने के बाद आया है। गौरतलब है कि अली पहले ही दो बार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।