इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने प्रोफेशनल क्रिकेट में लिए 1,000 विकेट

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट में 1,000 विकेट पूरे कर लिए हैं। 35-वर्षीय वोक्स ने नॉटिंघम टेस्ट में वेस्टइंडीज़ की पहली पारी में अपना दूसरा विकेट लेने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 579 विकेट, लिस्ट ए क्रिकेट में 251 विकेट और टी20 क्रिकेट में 172 विकेट लिए हैं।

Load More